लघु वित्त बैंकों के आवेदनों के मूल्यांकन के लिए बाह्य परामर्शदात्री समिति के सदस्य में बदलाव
21 अप्रैल 2015 लघु वित्त बैंकों के आवेदनों के मूल्यांकन के लिए यह याद होगा कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने 4 फरवरी 2015 की अपनी प्रेस प्रकाशनी 2014-2015/1640 के तहत लघु वित्त बैंकों के लिए बाह्य परामर्शदात्री समिति (ईएसी) के सदस्यों के नामों की निम्नानुसार घोषणा की थीः
चूंकि श्री एम. एस. साहू को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है, इसलिए वे समिति से हट गए हैं। इसलिए रिज़र्व बैंक ने श्री रवि नारायण, उपाध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय शेयर बाजार लिमिटेड को श्री साहू के स्थान पर ईएसी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी : 2014-2015/2222 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: