विनिर्माण क्षेत्र पर क्रयादेश पुस्तक, स्टॉक और क्षमता उपयोग सर्वेक्षण (ओबीआईसीयूएस) - क्यू4:2018-19
आज भारतीय रिज़र्व बैंक ने 843 निर्माण कंपनियों को शामिल करते हुए जनवरी-मार्च 2019 तिमाही के लिए क्रयादेश पुस्तक, स्टॉक और क्षमता उपयोग सर्वेक्षण (ओबीआईसीयूएस) के 45 वें चक्र के परिणाम जारी किए। सर्वेक्षण में भारत के विनिर्माण क्षेत्र से संबंधित मांग की स्थितियों का एक स्नैपशॉट दिया गया है।1. विशेष: 1) क्षमता उपयोग (सीयू) : सकल स्तर पर क्यू 4:2018-19 में क्षमता उपयोग 0.2 प्रतिशत से बढ़कर 76.1 हो गया, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) (चार्ट 1) में डी-ट्रेंडेड विनिर्माण उत्पादन के साथ चल रहा है। हालांकि, क्यू 4:2018-19 में मौसमी रूप से समायोजित क्षमता उपयोग 1.1 प्रतिशत अंक से घटकर 74.5 प्रतिशत हो गया। 2) क्रयादेश पुस्तक : यद्यपि क्यू 4:2018-19 में पूर्ववर्ती तिमाही की तुलना में नए आदेश कम प्राप्त हुए हैं, वर्ष दर वर्ष के आधार पर क्रयादेश पुस्तकों में वृद्धि हुई है और अनुकूल आधारभूत प्रभावों की वापसी पर विस्तार क्षेत्र में चले गए (चार्ट-2)। 3) तैयार माल इनवेंटरी (एफजीआई) का बिक्री अनुपात: तैयार माल इनवेंटरी के बिक्री अनुपात में वृद्धि से बिक्री में अपरिहार्य रूप से गिरावट आई (चार्ट 3)। 4) कच्चा माल इनवेंटरी (आरएमआई) का बिक्री अनुपात: आरएमआई के बिक्री अनुपात में वृद्धि पूरी तरह से संकुचन के कारण हुई (चार्ट 3)। ऐतिहासिक समय श्रृंखला को एक्सेल फार्मेट में उपलब्ध कराया गया। ANNEX 1: Data Tables
1 सर्वेक्षण प्रतिक्रियाएँ स्वैच्छिक हैं। अक्तूबर-दिसंबर 2018 की अवधि के संदर्भ में 909 विनिर्माण कंपनियों को शामिल करते हुए ओबीआईसीयूएस के 44वें चक्र को 04 अप्रैल 2019 को आरबीआई वेबसाइट पर जारी किया गया। | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:


