ग्रामीण उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण
|
आज, रिज़र्व बैंक ने अपने द्विमासिक ग्रामीण उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (आरसीसीएस)1 2 के नवंबर 2025 दौर के परिणाम जारी किए। यह सर्वेक्षण सभी भारतीय राज्यों और तीन प्रमुख केंद्र शासित प्रदेशों के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों से सामान्य आर्थिक स्थिति, रोज़गार परिदृश्य, समग्र मूल्य स्थिति, स्वयं की आय और व्यय पर परिवारों की वर्तमान धारणाओं (एक वर्ष पूर्व की तुलना में) और एक वर्ष आगे की अपेक्षाओं को एकत्रित करता है। सर्वेक्षण में परिवारों की वर्तमान धारणा और मुद्रास्फीति पर उनकी आगामी वर्ष की अपेक्षाओं के बारे में भी जानकारी एकत्र की जाती है। सर्वेक्षण का नवीनतम दौर 1-10 नवंबर, 2025 के दौरान आयोजित किया गया था, जिसमें 8,754 प्रतिक्रियाएँ शामिल थीं। मुख्य विशेषताएँ:
नोट: कृपया समय श्रृंखला डेटा के लिए एक्सेल फ़ाइल देखें4 1 ग्रामीण उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण में ग्रामीण और अर्ध-शहरी दोनों क्षेत्रों को शामिल किया गया है। 2 सर्वेक्षण के परिणाम उत्तरदाताओं के विचारों को दर्शाते हैं, जो ज़रूरी नहीं कि रिज़र्व बैंक द्वारा भी साझा किए गए हों। पिछले सर्वेक्षण दौर के परिणाम 01 अक्टूबर 2025 को बैंक की वेबसाइट पर जारी किए गए थे। 3 सीएसआई और एफईआई को पाँच सर्वेक्षण मानदंडों, अर्थात् सामान्य आर्थिक स्थिति, रोज़गार, आय, मूल्य स्तर और व्यय, पर वर्तमान अवधि (एक वर्ष पहले की तुलना में) और अगले वर्ष के लिए प्राप्त शुद्ध प्रतिक्रियाओं के आधार पर संकलित किया गया है। सीएसआई और एफईआई = 100 + उपरोक्त मानदंडों पर प्राप्त शुद्ध प्रतिक्रियाओं का औसत. 4 सर्वेक्षण के पिछले दौर के इकाई-स्तरीय आंकड़े बैंक के ‘भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस’ (डीबीआईई) पोर्टल (वेबलिंक: https://data.rbi.org.in/DBIE/#/dbie/home) पर ‘इकाई-स्तरीय डेटा’ शीर्षक के अंतर्गत उपलब्ध हैं। 5 'शुद्ध प्रतिक्रिया' आशावाद और निराशावाद व्यक्त करने वाले उत्तरदाताओं के प्रतिशत के बीच का अंतर है। यह -100 और 100 के बीच होता है। शून्य से अधिक कोई भी मान विस्तार/आशावाद को दर्शाता है और शून्य से कम मान संकुचन/निराशावाद को दर्शाता है। |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: