मानव संसाधन प्रबन्ध विभाग - आरबीआई - Reserve Bank of India
अवलोकन
मानव संसाधन प्रबन्ध विभाग का विज़न है कि अपने बैंक को केन्द्रीय बैंकिंग के क्रियाकलापों को पूरा करने के बारे में सहायता प्रदान की जाए, यथा – (i) संस्था की दक्षता को बढ़ाने के लिए सही परिवेश का सृजन करना; (ii)स्टाफ का समुचित कार्यनियोजन करके, उसे प्रोत्साहन देकर सर्वोत्कृष्ट कार्यनिष्पादन और (iii)भरोसे का वातावरण तैयार करना, प्रत्याशाओं के प्रति आश्वस्त करना और ऐसी भावना को बढ़ावा देना कि यह संस्था अपने स्टाफ की सुख-सुविधाओं और उनकी अभिलाषाओं का ध्यान रखती है। इससे निजी अभिलाषाओं को व्यवसायिक लक्ष्यों के समतुल्य रखते हुए दक्षता को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विशिष्ट रूप से मानव संसाधन प्रबंध विभाग के निम्नलिखित कार्य हैं:
a. निम्नानुसार मानव संसाधन नीतियों का निरूपण
-
भर्ती
-
नियुक्ति
-
पदोन्नति और करियर का क्रमिक विकास
-
कार्यनिष्पादन और क्षमता का मूल्यांकन
-
प्रशिक्षण, विकास और कौशल उन्नयन
-
गतिशीलता (स्थानांतरण और प्रत्यावर्तन)
-
पारितोषिक एवं प्रोत्साहन
-
सेवानिवृत्ति/ स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से रिक्तियां
-
वेतन संरचना एवं अन्य सुविधाएं
-
प्रतिनियुक्तियां/सेकेंडमेंट/ड्यूटी पर दौरा
b. बैंक में सामान्यत: अनुशासन प्रबंधन प्रणाली का संचालन करना।
c. बैंक के परिचालन में पारदर्शिता तथा जवाबदेही को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रावधानों के अनुसार सूचना का प्रसार करना।
d. बैंक में मानव स्रोतों के डेटाबेस का रख-रखाव कर उसे अद्यतन करना।
e. सद्भावपूर्ण औद्योगिक संबंध बनाए रखना और स्टाफ के विभिन्न वर्गों के विविध मान्यता प्राप्त निकायों से वेतनमान तथा भत्तों, कल्याण योजनाओं, कार्मिक नीतियों इत्यादि पर बातचीत करना।
f. कार्यनिष्पादन के मूल्यांकन प्रणाली की निरंतर समीक्षा करते रहने ताकि इसे मानव संसाधन विकास नीति प्रबंधन का एक प्रभावी साधन बनाया जा सके।
g. तरक्की तथा अनुक्रमण योजनाएं बनाना
h. भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रशिक्षण संस्थानों यथा आंचलिक प्रशिक्षण केन्द्र, चेन्नई, कोलकाता, मुंबई तथा नई दिल्ली के अलावा भारतीय रिज़र्व बैंक स्टाफ कॉलेज, चेन्नई तथा कृषि बैंकिंग महाविद्यालय, पुणे की निगरानी करना तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को औचित्यपूर्ण बनाना।
i. स्टाफ सुझाव योजना का संचालन करना।
j. ग्रीष्मकालीन नियोजन प्रस्तावित करना।
k. गृह पत्रिका – ‘विदाउट रिज़र्व’ का प्रकाशन तथा आरबीआई क्विज़ का आयोजन करना।
l. केन्द्रीय बोर्ड की मानव संसाधन प्रबंध उप समिति के लिए सचिवालय की भूमिका निभाना।
m. कार्य-स्थल पर महिलाओं के यौन शोषण निवारण से संबंधित मामलों की निगरानी सहित केन्द्रीय शिकायत समिति को सचिवालय संबंधी सहायता प्रदान करना।
कार्यपालकों से संपर्क करें
-
श्रीमती वंदना खरे
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक
-
भारतीय रिज़र्व बैंक 21वीं मंजिल, केंद्रीय कार्यालय भवन, शहीद भगत सिंह मार्ग, मुंबई-400 001
-
22658934
-
जारी आंकड़े
इस खण्ड में भारतीय अर्थव्यवस्था, बैंकिंग और वित्त के विभिन्न पहलुओं से संबंधित आँकड़े दिये गये हैं। जहां विद्यमान विगत एक वर्ष के आँकड़ों के रूप में परिभाषित किए गये हैं और वे नीचे दिये गए लिंक पर उपलब्ध हैं वहीं अनुसंधानकर्ता इस पृष्ठ पर दिये गए भारतीय अर्थव्यवथा का डाटाबेस लिंक पर आँकड़ा श्रृंखला भी प्राप्त कर सकते हैं।
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: अगस्त 19, 2024