भारतीय रिज़र्व बैंक ने पूर्व में 2 जुलाई 2024 की प्रेस प्रकाशनी के माध्यम से प्राधिकृत व्यापारियों के लिए वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात और आयात संबंधी मसौदा विनियमावली और मसौदा निदेशों पर जनता से टिप्पणियाँ/प्रतिक्रियाएँ आमंत्रित की थीं। 2. जनता से प्राप्त प्रतिक्रियाओं और विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श के आधार पर विनियमावली और निदेशों के मसौदों को पुनः संशोधित किया गया है। संशोधित विनियमावली का जोर कारोबार को आसान बनाने तथा सभी अनुदेशों को एक ही दस्तावेज़ में शामिल करने पर है। विनियमावली में प्राधिकृत व्यापारियों को जारी किए गए अनुदेश शामिल हैं, जिनमें निर्यात और आयात से संबंधित लेनदेन के संचालन हेतु प्राधिकृत व्यापारियों द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रियाएं भी शामिल हैं, जिन्हें वर्तमान में प्राधिकृत व्यापारियों को निदेशों के रूप में अलग से जारी किया जाता है।
निम्नलिखित राज्य सरकारों ने नीलामी के माध्यम से कुल ₹3,500 करोड़ (अंकित मूल्य) की राशि के लिए स्टॉक की बिक्री का प्रस्ताव किया है। क्र. सं. राज्य/ यूटी जुटाई जाने वाली राशि (₹ करोड़) अवधि (वर्ष) नीलामी का प्रकार 1. हरियाणा 1000 14 प्रतिफल 2. जम्मू और कश्मीर 500 17 प्रतिफल 3. तेलंगाना 1000 22 प्रतिफल 1000 30 प्रतिफल कुल 3500
भारतीय रिज़र्व बैंक ने निम्नलिखित विवरणों के अनुसार भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी की घोषणा की: क्रम सं. खज़ाना बिल अधिसूचित राशि (₹ करोड़ में) नीलामी की तारीख निपटान की तारीख 1 91 दिवसीय 9,000 9 अप्रैल 2025 (बुधवार) 11 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) 2 182 दिवसीय 5,000 3 364 दिवसीय 5,000 कुल 19,000
दिनांक 15 जनवरी 2025 की प्रेस प्रकाशनी 2024-2025/1933 के माध्यम से घोषित किए अनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक अगली सूचना तक मुंबई में सभी कार्य दिवसों पर दैनिक परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करेगा, जिनका प्रत्यावर्तन अगले कार्य दिवस पर होगा।
1. भारतीय रिज़र्व बैंक–देयताएं और आस्तियां* (₹करोड़) मद 2024 2025 घट-बढ़ 29 मार्च 21 मार्च 28 मार्च सप्ताह वर्ष 1 2 3 4 5 4. ऋण और अग्रिम 4.1 केंद्र सरकार - 0 0 0 0 4.2 राज्य सरकारें 2300 19192 26284 7092 23984 * आंकडे अनंतिम हैं; घट-बढ़, यदि कोई है, तो पूर्णांक के कारण है।
भारतीय रिज़र्व बैंक शीघ्र ही महात्मा गांधी (नई) शृंखला में ₹10 और ₹500 मूल्यवर्ग के बैंक नोट जारी करेगा, जिन पर श्री संजय मल्होत्रा, गवर्नर के हस्ताक्षर होंगे। इन नोटों की डिज़ाइन हर तरह से महात्मा गांधी (नई) शृंखला के ₹10 और ₹500 मूल्यवर्ग के बैंक नोटों जैसी ही है। रिज़र्व बैंक द्वारा अतीत में जारी किए गए ₹10 मूल्यवर्ग के सभी बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा पूर्व में जारी महात्मा गांधी (नई) शृंखला के ₹500 रुपए मूल्यवर्ग के सभी बैंक नोट भी वैध मुद्रा बने रहेंगे।
नीलामी का परिणाम 6.64% जीएस 2027 6.79% जीएस 2034 I. अधिसूचित राशि ₹6,000 करोड़ ₹30,000 करोड़ II. हामीदारी की अधिसूचित राशि ₹6,000 करोड़ ₹30,000 करोड़ III. प्राप्त प्रतिस्पर्धी बोलियां (i) संख्या 114 503 (ii) राशि ₹35376.000 करोड़ ₹96821.250 करोड़
6.64% जीएस 2027 6.79% जीएस 2034 I. अधिसूचित राशि ₹6,000 करोड़ ₹30,000 करोड़ II. कट ऑफ मूल्य (₹) / कट-ऑफ पर निहित प्रतिफल 100.94/6.2478% 102.10/6.4904% III. नीलामी में स्वीकृत राशि ₹6,000 करोड़ ₹30,000 करोड़ IV. प्राथमिक व्यापारियों का अभिदान शून्य शून्य
अवधि 3-दिवसीय अधिसूचित राशि (₹ करोड़ में) 25,000 प्राप्त बोलियों की कुल राशि (₹ करोड़ में) 12,419 आबंटित राशि (₹ करोड़ में) 12,419 कट ऑफ दर (%) 6.26 भारित औसत दर (%) 6.26 कट ऑफ दर पर प्राप्त बोलियों के आंशिक आबंटन का प्रतिशत (%) लागू नहीं
निम्नलिखित सरकारी प्रतिभूतियों की अतिरिक्त प्रतिस्पर्धी हामीदारी (एसीयू) के लिए 4 अप्रैल 2025 को आयोजित हामीदारी नीलामियों में भारतीय रिज़र्व बैंक ने प्राथमिक व्यापारियों को देय हामीदारी कमीशन के लिए कट-ऑफ दर निम्नानुसार निर्धारित की हैं: (₹ करोड़) प्रतिभूति का नाम अधिसूचित राशि (₹ करोड़) न्यूनतम हामीदारी वायदा (एमयूसी) की राशि (₹ करोड़) अतिरिक्त प्रतिस्पर्धी हामीदारी की स्वीकृत राशि (₹ करोड़) हामीदारी की कुल राशि (₹ करोड़) एसीयू कमीशन की कट-ऑफ दर (पैसे प्रति 100) 6.64% जीएस 2027 6,000 3,003 2,997 6,000 0.04 6.79% जीएस 2034 30,000 15,015 14,985 30,000 0.08 प्रतिभूतियों की बिक्री के लिए नीलामी 4 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: जनवरी 06, 2026