RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

79989111

2014-15 की चौथी तिमाही में निजी कॉर्पोरेट कारोबार क्षेत्र का कार्य-निष्‍पादन – आंकड़ों की घोषणा

01 जुलाई 2015

2014-15 की चौथी तिमाही में निजी कॉर्पोरेट कारोबार क्षेत्र का कार्य-निष्‍पादन –
आंकड़ों की घोषणा

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपनी वेबसाइट पर 2014-15 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2015) में गैर-वित्‍तीय कॉर्पोरेट कारोबार क्षेत्र के कार्य-निष्‍पादन संबंधी आंकड़े जारी किए।

ये आंकड़े 2,712 सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्‍तीय कंपनीय के संक्षिप्‍त वित्‍तीय परिणामों के आधार पर संकलित किए गए हैं। तुलना के प्रयोजन से 2014-15 की तीसरी और 2013-14 की चौथी तिमाही के आंकड़े भी दिए गए हैं। तिमाही परिणामों की घोषणा की तारीख के अनुसार विभिन्‍न तिमाहियों में कंपनियों के कवरेज में अंतर हो सकता है; तथापि, उम्‍मीद है कि समग्र स्थिति में इससे कोई उल्‍लेखनीय परिवर्तन नहीं होगा। इन आंकड़ों के संकलन की पद्धति के संक्षिप्‍त ब्‍योरे और तत्‍संबंधी शब्‍दावली को शामिल करते हुए एक ‘व्‍याख्‍यात्‍मक टिप्‍पणी’ अंत में दी गई है। इसमें शामिल सारणियों की सूची नीचे दर्शाई गई है :

सारणी सूची
सारणी सं. शीर्षक
1 गैर-सरकारी गैर-वित्‍तीय कंपनियों का कार्य-निष्‍पादन वृद्धि दरें
बी चयनित अनुपात
2 गैर-सरकारी गैर-वित्‍तीय कंपनियों का कार्य-निष्‍पादन - क्षेत्रवार वृद्धि दरें
बी चयनित अनुपात
3 चुकता पूंजी की मात्रा की दृष्टि से गैर-सरकारी गैर-वित्‍तीय कंपनियों का कार्य-निष्‍पादन वृद्धि दरें
बी चयनित अनुपात
4 बिक्री की मात्रा की दृष्टि से गैर-सरकारी गैर-वित्‍तीय कंपनियों का कार्य-निष्‍पादन वृद्धि दरें
बी चयनित अनुपात
5 कार्य-निष्‍पादन के चयनित संकेतक – उद्योगवार वृद्धि दरें   वृद्धि दरें
बी चयनित अनुपात
व्‍याख्‍यात्‍मक टिप्‍पणी
शब्‍दावली

प्रमुख बातें :

• बिक्री/राजस्‍व

  • वित्‍तीय वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में गतिरोध आने के कारण वित्‍तीय वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कुल बिक्री की वृद्धि दर में गिरावट दर्ज हुई (सारणी-1ए)।

  • पेट्रोलियम उत्‍पादों, लौह व इस्‍पात तथा मशीन उद्योगों जैसे प्रमुख उद्योगों में सुस्‍ती आने के कारण विनिर्माण क्षेत्र में बिक्री की वृद्धि दर में कमी आई (सारणी-2ए और 5ए)।

  • पेट्रोलियम उत्‍पाद उद्योग समूह की बिक्री दर में 39.9 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) की गिरावट देखी गई  (सारणी-5ए)। 

  • आईटी से इतर सेवा क्षेत्र में बिक्री की वृद्धि दर पिछली तिमाही में दर्ज स्‍तर के बराबर रही (सारणी-2ए)।

  • आईटी क्षेत्र की गति में सुस्‍ती आई, जो पिछले पांच वर्ष के निचले स्‍तर पर पहुंच गई (सारणी-2ए)।

• व्‍यय : समग्र स्‍तर पर देखा जाए तो व्‍यय में कमी आई (सारणी-1ए)।

• समग्र स्‍तर पर ईबीआईटीडीए (ब्‍याज, कर, मूल्‍यह्रास और परिशोधन पूर्व अर्जन) में 3.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, वहीं विनिर्माण क्षेत्र के संदर्भ में इसमें मामूली गिरावट दर्ज हुई। आईटी क्षेत्र के ईबीआईटीडीए में गिरावट दर्ज हुई, जो पिछले दशक के निचले स्‍तर पर पहुंच गया।

• कीमत-निर्धारण शक्ति, जिसका परिकलन ईबीआईटीडीए के माध्‍यम से किया जाता है, निश्चित दायरे में रही (सारणी-1बी)।

• ब्‍याज-जन्‍य व्‍यय :

  • 2014-15 की चौथी तिमाही में ब्‍याज-जन्‍य व्‍यय की वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि पिछली तिमाही के स्‍तर के बराबर रही (सारणी-1ए)।

  • पिछली तिमाही की तुलना में 2014-15 की चौथी तिमाही में सभी क्षेत्रों के ब्‍याज कवरेज अनुपात (ब्‍याज और कर/ब्‍याज-जन्‍य व्‍यय पूर्व अर्जन) में मामूली सुधार हुआ (सारणी-1बी, 2बी)।

• निवल लाभ

  • विनिर्माण क्षेत्र और आईटी क्षेत्र में सुस्‍ती आने के कारण वित्‍तीय वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में समग्र स्‍तर (सारणी-1ए) पर निवल लाभ में गिरावट बरकरार रही (सारणी-2ए)।

  • आईटी क्षेत्र को छोड़कर अन्‍य सभी क्षेत्रों के निवल लाभ में सुधार आया (सारणी-2बी)।

संगीता दास
निदेशक

प्रेस प्रकाशनी: 2015-2016/10

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?