RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

FAQ DetailPage Breadcrumb

RbiFaqsSearchFilter

सामग्री प्रकार:

श्रेणी पहलू

केटेगरी

कस्टम पहलू

ddm__keyword__26256231__FaqDetailPage2Title_en_US

खोज परिणाम

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी - पीयर टू पीयर लेंडिंग प्लेटफॉर्म

Ans: NBFC-P2Ps may adopt any suitable mechanism for verifying/ identifying the bank accounts of the participants with applicable safeguards, solely to ensure that the accounts belong to the respective lender or borrower registered on the platform to adhere to Para 9 of the MD. NBFC-P2Ps shall remain responsible for ensuring that such mechanisms are compliant with the provisions of the Digital Personal Data Protection Act, 2023, and all other applicable laws, guidelines, or instructions issued by the Reserve Bank of India or any other competent authority from time to time.

उत्तर: विद्यमान एमएलटीजीडी प्रभावित नहीं हैं और मास्टर निदेश में उल्लिखित मौजूदा प्रावधानों द्वारा अभिशासित होते रहेंगे। यह जमा तब तक चलेंगी जब तक परिपक्वता से पहले नहीं निकाला जाता (मास्टर निदेश - स्वर्ण मुद्रीकरण योजना, 2015 के पैरा 2.2.2. (ई), 2.2.2. (एफ) और 2.2.2. (जी) में प्रावधानों के अनुसार) ।

सामान्यतः निम्नलिखित संस्थाएं आईओआरएस में भागीदारी कर सकती हैं: वित्तीय संस्थान, फिनटेक कंपनियां, रेगटेक प्रदाता, स्टार्ट-अप या अन्य नवप्रवर्तक जो विभिन्न वित्तीय क्षेत्रों से संबंधित उत्पाद/सेवाएं प्रदान करते हैं।

हालाँकि, पात्रता मानदंड मुख्य रूप से प्रधान विनियामक के आरएस रूपरेखा द्वारा नियंत्रित किए जाएंगे (इसका विवरण एफ़एक्यू के प्रश्न 2 के अंतर्गत प्रदान किया गया है)

उत्तर: उल्लंघनकर्ता शमन हेतु अपना आवेदन ‘निदेश- फेमा 1999 के तहत उल्लंघनों का शमन’ के पैरा 2.1, 2.2, 2.3 और 2.4 में उल्लिखित प्रासंगिक दस्तावेजों/ संलग्नकों सहित भारतीय रिज़र्व बैंक को प्रस्तुत कर सकता है।

उत्तर. "भुगतान निर्देश" को किसी भी साधन, प्राधिकरण या किसी भी रूप में आदेश के रूप में परिभाषित किया गया है, जो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से, किसी व्यक्ति द्वारा भुगतान प्रणाली में एक भागीदार को भुगतान करने के लिए या ऐसी प्रणाली में एक भागीदार से उस प्रणाली में दूसरे भागीदार को भुगतान करने के लिए है।

भुगतान निर्देश को या तो मैन्युअल रूप से यानी चेक ड्राफ्ट, भुगतान आदेश आदि जैसे किसी उपकरण के माध्यम से या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से संप्रेषित किया जा सकता है, ताकि किसी व्यक्ति द्वारा ऐसी प्रणाली में या दो प्रतिभागियों के बीच भुगतान किया जा सके।

सीटीएस में प्रत्येक चेक की तीन छवियां ली जाती हैं – फ्रंट ग्रे स्केल, फ्रंट ब्लैक एंड व्हाइट और बैक ब्लैक और व्हाइट। ग्राहकों को लिखित जानकारी की स्पष्ट छवि सुनिश्चित करने के लिए चेक लिखने के लिए छवि-अनुकूल रंगीन स्याही का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा, ग्राहकों को सामग्री में बाद में धोखाधड़ीपूर्ण परिवर्तन से बचने के लिए स्थायी स्याही का उपयोग करना चाहिए। हालांकि, भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने चेक लिखने के लिए किसी विशेष स्याही के रंग को निर्धारित नहीं किया है।

ग्राहकों को यह भी पता होना चाहिए कि सीटीएस के तहत परिवर्तित / संशोधित चेक स्वीकार नहीं किए जाते हैं। चेक पर कोई परिवर्तन / सुधार नहीं किया जा सकता (अगर आवश्यक हो तो केवल तारीख सत्यापन उद्देश्यों के लिए छोड़कर)। भुगतानकर्ता के नाम, कर्टसी राशि (अंकों में राशि) या लीगल राशि (शब्दों में राशि) में किसी भी बदलाव के लिए ग्राहकों को ताज़ा चेक पत्तियों का उपयोग करना चाहिए। यह बैंकों को धोखाधड़ीपूर्ण परिवर्तनों की पहचान और नियंत्रण में मदद करेगा।

उत्‍तर: ई₹ पायलट सीमित पैमाने पर नियंत्रित रोल-आउट है, जिसका उद्देश्य ई₹ की तकनीक, वास्तुकला, मापनीयता, अनुप्रयोग, सुविधाएँ, उपयोग-मामले और स्वीकृति का परीक्षण करना है। इस पायलट का उद्देश्य ई₹ का निर्माण, वितरण, उपयोग आदि की पूरी प्रक्रिया की मजबूती का परीक्षण करना भी है।

Ans : Yes, in addition to the consent of the beneficiaries, the mandate also provides important information related to bank account details etc. which are useful for the user institution to transfer funds to the right accounts . A model mandate form has been prescribed for the purpose and is available in the ECS Credit Procedural Guidelines.

उत्तर. आरटीजीएस प्रेषण शुरू करने के लिए विप्रेषक ग्राहक को बैंक को निम्नलिखित जानकारी प्रस्तुत करनी होगी:

  1. प्रेषित की जाने वाली राशि

  2. डेबिट करने के लिए खाता संख्या

  3. लाभार्थी बैंक और शाखा का नाम

  4. प्राप्तकर्ता शाखा की आईएफएससी संख्या

  5. लाभार्थी ग्राहक का नाम

  6. लाभार्थी ग्राहक की खाता संख्या

  7. प्रेषक से प्राप्तकर्ता की जानकारी, यदि कोई हो

  8. प्रेषक और लाभार्थी कानूनी इकाई पहचानकर्ता (पात्र लेनदेन के लिए)

  • डबल्यूपीआई शृंखला प्रत्येक 10 वर्ष या अधिक वर्षों (उदा.1981-82, 1993-94 और 2004-05 में डबल्यूपीआई शृंखला के आधार वर्ष में परिवर्तन किया गया)

  • आधार वर्ष में किसी भी संशोधन को आधार वर्षों को जोड़कर निपटाया जाएगा ताकि बॉन्ड जारी करने की तारीख के बाद से अनुक्रमण उद्देश्य के लिए उसी आधार वर्ष के साथ एक सुसंगत डब्ल्यूपीआई श्रृंखला उपलब्ध हो।

Yes. One or more documents can be uploaded along with the application. However each document size should not exceed 1 MB.
अभी की तरह, प्राथमिक सदस्‍य अपने जीएएच के सभी कार्यों के लिए उत्‍तरदायी है। प्राथमिक सदस्‍य अपने जीएएच के सौदों के लिए मार्जिन रखने और उनके निपटान के लिए भी उत्‍तरदायी है। अंतिम निपटान संबंधित प्राथमिक सदस्‍य के रिज़र्व बैंक के साथ रखे चालू खाते में होगा। किसी पात्र तथा प्राधिकृत जीएएच यूजर द्वारा एनडीएस-ओएम वेब पर सौदा करने से पहले, प्राथमिक सदस्‍य यह सुनिश्चित करेगा कि विभिन्‍न ऑपरेशनल रिस्‍क कंट्रोल पैरामिटर वैल्‍युज एनडीएस-ओएम वेब पर सेट कर दिये गये है। इस प्रयोजन के लिए, अपने जीएएच प्रबंध, जोखिम प्रबंधन तथा बिड प्रबंधन नीतियों तथा प्रथाओं के लिए प्राथमिक सदस्‍य एक एप्‍लीकेशन इंस्‍टाल करेगा। एनडीएस-ओएम प्रशासक (सीसीआइएल) प्रबंधन गतिविधियों के लिए प्राथमिक सदस्‍य के लिए एक प्राधिकृत सुपर यूजर (क्‍लाएंट हेड) बनाएगा।
Ans No. It is not necessary for all branches to have computer systems. Branches can send the remittance details to their service branch in paper format (the copies of the EFT Application Forms submitted by the remitting customers accompanied by a Remittance Scroll). The Service branch will make data entry and transmit the funds transfer information electronically to local NCC. But, if a branch has computer facility, it can transmit funds transfer information electronically to its service branch either on a floppy or through a network. This would minimise the data entry work at the service branch.
हां। यदि आपकी जमाराशियां एक से अधिक बैंक में हैं तो जमा बीमा कवरेज की सीमा प्रत्येक बैंक के लिए अलग-अलग लागू होगी।

उत्तर: इस संबंध में परिचालन संबंधी विस्तृत दिशानिर्देश दिनांक 17 मार्च 2020 के ए.पी.(डीआईआर शृंखला) परिपत्र सं.22 तथा समय-समय पर यथासंशोधित माल तथा सेवाओं के निर्यात पर 1 जनवरी 2016 के मास्टर निदेश सं.16/2015-16 में उपलब्ध हैं।

Person going abroad for employment can draw foreign exchange upto USD100,000 from any authorised dealer in India on the basis of self-declaration.

उत्तर: निवासी किसी सीमा के बिना विदेशी सिक्के धारित कर सकते हैं।

भारतीय रिज़र्व बैंक सरकारी लेखाओं के संबंध में सभी जीएसटी संग्रहण के लेखांकन के लिए संग्रहक का कार्य करता है। एजेंसी बैंक जीएसटी पोर्टल पर करदाताओं द्वारा ऑनलाइन किए गए चालन से जो जीएसटी एकत्र करते हैं, उन संग्रहणों का रिपोर्ट भारतीय रिज़र्व बैंक के सरकारी खातों में निपटान के लिए करते हैं। साथ ही, भारतीय रिज़र्व बैंक जीएसटी पोर्टल पर उपलब्‍ध एनईएफटी/आरटीजीएस भुगतान विकल्‍पों का उपयोग करते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक में सरकारी लेखाओं में सीधे करदाताओं द्वारा जीएसटी की भुगतान की सुविधा प्रदान करता है।
हाँ, यह भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध है। एग्रीगेटर/ फेसिलिटेटर जिसके माध्यम से आवेदन किया जा रहा है, वे फॉर्म प्राप्त करने के लिए निवेशक को सहायता देंगे।

प्रत्येक चेक की तीन छवियां हैं जिन्हें सीटीएस में लिया गया है - फ्रंट ग्रे स्केल, फ्रंट ब्लैक एंड व्हाइट, और बैक ब्लैक एंड व्हाइट। लिखित जानकारी की स्पष्ट छवि की सुविधा के लिए ग्राहकों को चेक लिखने के लिए छवि के अनुकूल रंगीन स्याही का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा, ग्राहक को भविष्य में चेक के कपटपूर्ण परिवर्तन को रोकने के लिए स्थायी स्याही का उपयोग करना चाहिए। हालाँकि, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चेक लिखने के लिए उपयोग किए जाने वाले विशिष्ट स्याही रंगों को निर्धारित नहीं किया है।

ग्राहक को यह भी पता होना चाहिए कि सीटीएस के तहत बदलाव / संशोधन वाले चेक स्वीकार नहीं किए जाते हैं। चेकों में कोई परिवर्तन / सुधार नहीं किया जा सकता है (यदि आवश्यक हो तो तिथि सत्यापन उद्देश्यों के अलावा)। भुगतानकर्ता के नाम, सौजन्यराशि (राशि अंकों में) या कानूनी राशि (राशि शब्दों में) में किसी भी परिवर्तन के लिए, ग्राहकों द्वारा नए चेक का उपयोग किया जाना चाहिए। इससे बैंकों को कपटपूर्ण परिवर्तनों की पहचान करने और उन्हें नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

One can file a complaint with the Banking Ombudsman simply by writing on a plain paper. One can also file it online at (“click here to lodge a complaint”) or by sending an email to the Banking Ombudsman. There is a form along with details of the scheme in our website. However, it is not mandatory to use this format.

मीयादी जमाराशियों के समयपूर्व आहरण के लिए अपनी दंडात्मक ब्याज दरें तय करने के लिए बैंक स्वतंत्र हैं ।
Authorised dealers are permitted to allow advance remittance where the contracts/agreements insist for the same. However, where the amount exceeds US $ 100,000 or its equivalent, a guarantee from a bank of international repute, situated outside India or a guarantee from an authorised dealer in India, if such a guarantee is issued against the counter-guarantee of a bank of international repute situated outside India, should be obtained from the overseas beneficiary. The remitter in India will have to ensure that the overseas beneficiary has fulfilled his obligations under the contract/agreement.
Real estate business means buying and selling of real estate or trading in transferable development rights (TDRs) but does not include development of township, construction of residential/commercial premises, roads and bridges.
Foreign exchange can be purchased from any authorised dealer. Besides authorised dealers, full-fledged money changers are also permitted to release exchange for business and private visits.

बैंकों को अपने संग्रह काउंटरों पर चेक ड्रॉप बॉक्स सुविधा और पावती सुविधा दोनों प्रदान करने की आवश्यकता है। यदि ग्राहक बैंक शाखा के काउंटर पर चेक प्रस्तुत करते समय इसकी मांग करता है तो कोई भी बैंक शाखा ग्राहक को पावती देने से इंकार नहीं कर सकती है।

उ. हाँ. मैंडेट के तहत दी गई खाता जानकारी/विवरण में कोई परिवर्तन होने पर हिताधिकारी को उसे ईसीएस क्रेडिट देने वाली संस्था को संबंधित परिवर्तन करने हेतु इस अनुरोध के साथ अवगत कराना है कि उसे इस योजना के तहत क्रेडिट प्राप्त होता रहे. यदि इनपुट फ़ाइल गंतव्य बैंक शाखा के पास उपलब्ध खाता विवरण से किसी भी कारण से मेल न खाये तो गंतव्य शाखा उसे ((अपने पूलिंग केन्द्र सेवा शाखा के नाम से ज्ञात के माध्यम से ) प्रायोजक बैँक को ईसीएस केन्द्र के माध्यम से क्रेडिट वापस कर देगा.
नहीं। यह स्पष्ट किया जाता है कि एडीएफ के तहत आवश्यकता यह सुनिश्चित करने तक सीमित है कि बैंकों के स्रोत सिस्टम में उपलब्ध डेटा बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के रिज़र्व बैंक को प्रस्तुत किया जाता है। बैंकों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले आरबीआई द्वारा निर्धारित सभी विवरणियां, विवरण और रिपोर्ट एडीएफ परियोजना के अंतर्गत आते हैं।
Eligible investors cannot participate directly. They have to necessarily come through a Bank or Primary Dealer (PD) for auction.

उत्तर. लागू प्रकार के लेन-देन के लिए प्रश्न संख्या 2 के उत्तर को संदर्भित किया जा सकता है।

प्रधान मंत्री गरीब कल्याण जमा योजना 2016 हेतु कराधान एवं निवेश व्यवस्था की धारा 199सी की उप धारा 1 के तहत घोषणा करने वाले व्यक्ति द्वारा किए जाने वाला जमा घोषित अप्रकटित आय के 25% से कम न हो। जमा 100 के गुणकों में किया जाना है।
उ : फैक्टरिंग अधिनियम, 2011 की धारा 19 के तहत प्रत्येक फैक्टर इस तरह के असाइनमेंट की तारीख से या ऐसी रजिस्ट्री की स्थापना की तारीख से तीस दिनों की अवधि के भीतर, जैसा भी मामला हो, वित्तीय आस्तियों का प्रतिभूतिकरण और पुनर्रचना एवं प्रतिभूति हित का प्रवर्तन अधिनियम, 2002 (2002 का 54) की धारा 20 के तहत स्थापित होने वाली केंद्रीय रजिस्ट्री के साथ अपने पक्ष में प्राप्तियों के असाइनमेंट के प्रत्येक लेनदेन का विवरण दर्ज करने के लिए बाध्य है।

उत्तर: हां, जिस व्यक्ति के पास बैंक खाता नहीं है, वह एनईएफटी के माध्यम से किसी अन्य एनईएफटी सदस्य बैंक के साथ लाभार्थी के बैंक खाते में धन भेज सकता है। यह किसी भी बैंक की निकटतम एनईएफटी सक्षम शाखा में अतिरिक्त विवरण जैसे कि पूरा पता, टेलीफोन नंबर आदि प्रस्तुत कर, नकद जमा करके किया जा सकता है। इस तरह के नकद प्रेषण, हालांकि, प्रति लेनदेन अधिकतम 50,000 तक सीमित रहेंगे।

One may lodge his/ her complaint with the office of the NBFC Ombudsman under whose jurisdiction, the alleged NBFC branch is situated. (Click here for address and area of operation of the NBFC Ombudsman).

For complaints relating to types of services with centralized operations, complaints may be filed before the NBFC Ombudsman within whose territorial jurisdiction the billing address of the customer is located.

One may lodge complaint with the Office of the Ombudsman for Digital Transactions within whose jurisdiction the branch or office of the System Participant complained against, is located (For jurisdiction of the Ombudsman please click here). For complaint arising out of services with centralized operations, complaints can be filed with the office of the Ombudsman for Digital Transactions within whose territorial jurisdiction the billing / declared address of the customer is located.
  • निवेशक प्राधिकृत बैंकों और स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसएचसीआईएल) के माध्यम से निवेश कर सकते हैं।

  • वे एक आवेदन फॉर्म भरेंगे और उक्त अन्य दस्तावेज़ के साथ प्रस्तुत करेंगे और बैंक कॉ भुगतान करेंगे।

  • धन की प्राप्ति पर, बैंक निवेशक को आरबीआई के वेब आधारित प्लेटफॉर्म (ई-कुबेर) पर पंजीकृत करेंगे और और सत्यापन पर, धारिता प्रमाणपत्र जनरेट करेंगे।

उत्तर: हाँ, तथापि, आईडीएफ की इक्विटी और ऋण के लिए प्रायोजक एनबीएफसी / आईएफसी और गैर-प्रायोजक एनबीएफसी / आईएफसी का एक्सपोजर गैर-बैंकिंग वित्तीय (जमाराशि स्वीकार या होल्डिंग नहीं करने) कंपनी विवेकपूर्ण मानदंड (रिज़र्व बैंक) निदेश, 2007 के पैरा 18 में दिए गए मौजूदा ऋण एकाग्रता मानदंडों द्वारा शासित होगा।

उत्तर: हाँ, इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड के जरिये प्राप्त विदेशी मुद्रा अर्जन, जिसके लिए विदेशी मुद्रा में प्रतिपूर्ति की गयी है, सामान्य बैंकिंग चैनल के जरिये विप्रेषण के रूप में माना जा सकता है तथा उसे विदेशी मुद्रा अर्जक विदेशी मुद्रा (ईईएफसी) खाते में जमा किया जा सकता है।

उत्तर: बैंक टीएलटीआरओ योजना के तहत प्राप्त राशि के लिए पुनर्खरीद मार्ग के माध्यम से बेची जाने वाली प्रतिभूति को किसी अन्य निर्दिष्ट प्रतिभूति के साथ बदल सकते हैं। बैंकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि टीएलटीआरओ की परिपक्वता तक उनके टीएलटीआरओ वित्तपोषण को हमेशा निर्दिष्ट प्रतिभूति द्वारा समर्थित किया जाये।
अमरीकी डॉलर में मूल्यांकित चेकों की वसूली की समय-सीमा वसूली की व्यवस्था के अनुरूप होगी। ग्राहक के खाते में जमा किए जाने की तारीख का निर्धारण वसूलीकर्ता बैंकों के नोस्ट्रो खाते में जमा (राशि की उपलब्धता की तारीख) किए जाने की तारीख और कूलिंग अवधि के आधार पर किया जाएगा। आम तौर पर, अमरीकी डॉलर में मूल्यांकित चेकों की वसूली के लिए बैंकों को 15 से 30 दिन का समय लगता है और वह वसूली व्यवस्था और स्थान, जहॉं वह लिखत देय हो, के अनुरूप 45 दिन तक बढ़ भी सकता है। वसूली में लगने वाले समय में, यूएसए में बैंकिंग व भुगतान प्रणालियों की विविधता और चेकों से संबंधित लेनदेनों को नियंत्रित करने वाले कानूनों का विशेष महत्व होता है। वसूली की पद्धति के आधार पर बैंकों को सूचित किया गया है कि वे अपनी अमरीकी डॉलर में मूल्यांकित चेक वसूली नीति में अमरीकी डॉलर में मूल्यांकित चेकों की वसूली की अवधि का उल्लेख करें।
उत्तर : हां, प्राथमिक बाजार में बाजार लिखतों की सदस्यता को एनपीपीएल से परे एक्सपोजर निर्धारित करने के लिए माना जाएगा।

12 मई 2017 को भारत सरकार द्वारा अधिसूचित किए गए विनिर्दिष्ट बैंक नोट (अधिहरण किए गए नोटों को जमा किया जाना) नियम, 2017 के अनुसार, जहां विनिर्दिष्ट बैंक नोटों का विधि प्रवर्तन अभिकरणों द्वारा अधिहरण किया गया है या अभिग्रहण किया गया है या 30 दिसंबर, 2016 को या इससे पूर्व किसी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, तो ऐसे विनिर्दिष्ट नोटों को अधिनियम की धारा 4 की उपधारा (1) के अधीन किसी बैंक खाते में जमा करने के लिए या वैध मुद्रा में उनके मूल्य में विनिमय के लिए निम्नलिखित शर्तों के अधीन रहते हुए दिया जा सकेगा, अर्थात :

(a) अधिहरण किए गए विनिर्दिष्ट बैंक नोटों को किसी व्यक्ति को लौटाया जाता है जो उस न्यायालय के समक्ष लंबित मामले में एक पक्षकार है, तब व्यक्ति न्यायालय के निर्देश को प्रस्तुत करने पर ऐसे विनिर्दिष्ट नोटों को जमा करने या विनिमय करने का पात्र होगा, जिनकी क्रम संख्या –

  1. को उस विधि प्रवर्तन अभिकरण द्वारा, जिसने उनका अधिहरण किया था या न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है, नोट कर लिया गया है; और

  2. का न्यायालय के निदेश पर वर्णन किया गया है;

(b) विनिर्दिष्ट बैंक नोटों का केंद्रीय सरकार या राज्य सरकार के पक्ष में न्यायालय के किसी आदेश द्वारा समपहरण किए जाने की दशा में वह सरकार न्यायालय के निदेश को प्रस्तुत करने पर ऐसे विनिर्दिष्ट बैंक नोटों को जमा करने या उनका विनिमय करने की हकदार होगी; या

(c) विनिर्दिष्ट बैंक नोटों को 30 दिसंबर 2016 को या उससे पूर्व न्यायालय के आदेश द्वारा किसी अन्य व्याकति की अभिरक्षा में रखे जाने की दशा में वह व्यक्ति न्यायालय के निदेश को प्रस्तुत करने पर ऐसे विनिर्दिष्ट बैंक नोटों को जमा करने या विनिमय करने का हकदार होगा, जिनकी क्रम संख्या–

  1. को उस विधि प्रवर्तन अधिकरण द्वारा, जिसने उनका अधिहरण किया था या न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया था, नोट कर लिया गया है; और

  2. का न्यायालय के निदेश पर वर्णन किया गया है ।

ये नियम 30 दिसंबर 2016 के पश्चात अधिहरण किए गए या अभिग्रहण किए गए विनिर्दिष्ट बैंक नोटों पर लागू नहीं होंगे ।

विनिर्दिष्ट बैंक नोट (अधिहरण किए गए नोटों का जमा किया जाना) नियम 2017 के अनुसार अधिहरण किए गए विनिर्दिष्ट बैंक नोट स्वीकार करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के विनिर्दिष्ट कार्यालय निम्न हैं-

अहमदाबाद, बैंगलुरू, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चण्डीगढ़, चेन्ने, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना तथा तिरूवन्नतपुरम

हां, बैंकों के लिए यह आवश्यक है कि अंतर्निहित एफ़सीएनआर(बी) जमाराशि के समय से पूर्व आहरण किए जाने पर स्वैप को रद्द करने के लिए आरबीआई से संपर्क करें। आरबीआई तथा बैंक, दोनों के परिचालनगत तथा आपसी सुविधा के लिए एक बार जमाराशियों की एक निर्धारित राशि का समयपूर्व आहरण किए जाने पर स्वैप को रद्द किया जाए।

उत्तर: हां, तथापि बीओ के लेनदेन को अपने नामित आईएनआर खाते तक सीमित होना चाहिए और उसे एजेंट के विदेशी मुद्रा खाते के माध्यम से कोई लेनदेन नहीं करना चाहिए।

उत्तर. आरटीजीएस में सदस्यता के प्रकारों का विवरण आरटीजीएस प्रणाली से संबंधित विनियमावली के अध्याय 4 में वर्णित है। गैर-बैंक पीएसपी के द्वारा किए जा रहे लेनदेनों के प्रकार के आधार पर उनके लिए आरटीजीएस में सदस्यता के प्रकार को रिज़र्व बैंक द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

उत्तर. फैक्टशीट में शामिल बीमा शुल्क केवल क्रेडिट लिंक्ड बीमा उत्पाद के लिए हैं क्योंकि ये शुल्क सूक्ष्मवित्त ऋण से संबंधित हैं। यदि किसी उधारकर्ता ने ऋण नहीं लिया होता तो उसे इन शुल्कों को वहन नहीं करना पड़ता। फैक्टशीट में केवल सूक्ष्मवित्त ऋणों के मूल्य निर्धारण से संबंधित जानकारी होनी चाहिए ताकि इसे सुव्यवस्थित रखा जा सके। अन्य गैर-क्रेडिट उत्पादों से संबंधित प्रकटीकरण निदेश के पैरा 7.1.51 के तहत उल्लिखित फैक्टशीट से पृथक प्रदान किए जाने चाहिए। सभी गैर-ऋण उत्पाद (वित्तीय उत्पाद जैसे निवेश उत्पाद, बीमा उत्पाद आदि के साथ-साथ गैर-वित्तीय उत्पाद जैसे सौर लालटेन, सिलाई मशीन आदि) केवल उधारकर्ता की स्पष्ट सहमति के साथ प्रदान किए जाने चाहिए और आरई को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उधारकर्ता को दिए गए ऋण और अन्य गैर-क्रेडिट उत्पादों के बीच कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है। कोई भी ऋण उत्पाद के लिए पूर्व शर्त के रूप में किसी भी गैर-ऋण उत्पाद की बिक्री नहीं की जाएगी। आरई को प्रमुखता से प्रदर्शित2 करना चाहिए कि सूक्ष्मवित्त उधारकर्ताओं द्वारा किसी भी गैर-क्रेडिट उत्पाद की खरीद विशुद्ध रूप से स्वैच्छिक आधार पर है। आरई के बोर्ड द्वारा अनुमोदित उचित व्यवहार संहिता, जैसा कि निर्देशों के पैरा 7.1.13 के तहत उल्लेख किया गया है, में भी इस पहलू को शामिल करना चाहिए।

उत्तर: ट्रेड्स में, एफ़यू को या तो एमएसएमई विक्रेता या खरीदार द्वारा बनाया जा सकता है। यदि एमएसएमई विक्रेता इसे बनाता है, तो इस प्रक्रिया को फैक्टरिंग कहा जाता है; यदि इसे कॉर्पोरेट्स या अन्य खरीदारों द्वारा बनाया जाता है, तो इसे रिवर्स फैक्टरिंग कहा जाता है।

एक सीईआरटी-इन एम्पैनल्ड ऑडिटर की सिस्टम ऑडिट रिपोर्ट (एसएआर) में अन्य बातों के साथ-साथ डेटा स्टोरेज, डेटाबेस का रखरखाव, डेटा बैकअप बहाली, डेटा सुरक्षा इत्यादि शामिल होना चाहिए।

उत्तर. पीपीआई जिन्हें जारी करने से पहले आरबीआई के अनुमोदन / प्राधिकरण की आवश्यकता होती है, उन्हें दो प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है:

  • ए. लघु पीपीआई (अथवा न्यूनतम-विवरण पीपीआई) : ये पीपीआई बैंकों और गैर-बैंकों द्वारा पीपीआई धारक के न्यूनतम विवरण प्राप्त करने के बाद जारी किए जाते हैं। इन पीपीआई का उपयोग स्पष्ट रूप से पहचाने गए व्यापारी स्थानों / प्रतिष्ठानों के समूह में वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के लिए किया जा सकता है, जिनका जारीकर्ता (अथवा भुगतान एग्रीगेटर / भुगतान गेटवे के माध्यम से अनुबंध) के साथ पीपीआई को भुगतान लिखतों के रूप में स्वीकार करने के लिए एक विशिष्ट अनुबंध है। ऐसे पीपीआई से निधियों के अंतरण अथवा नकद आहरण की अनुमति नहीं है।

  • बी. पूर्ण-केवाईसी पीपीआई : पीपीआई धारक के संबंध में अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) पूरा करने के बाद बैंकों और गैर-बैंकों द्वारा ये पीपीआई जारी किए जाते हैं। इन पीपीआई का उपयोग वस्तुओं और सेवाओं की खरीद, निधियों के अंतरण अथवा नकद आहरण के लिए किया जा सकता है।

जिन एनबीएफसी को भारतीय लेखा मानक (इंडएएस) का पालन करने की आवश्यकता है, वे पहले की तरह, ऋण जोखिम में महत्वपूर्ण बढ़त की पहचान और प्रत्याशित ऋण हानि की गणना के लिए अपने बोर्ड द्वारा विधिवत अनुमोदित दिशानिर्देश और आईसीएआई के परामर्श से निर्देशित होंगी। तथापि दिनांक 6 अगस्त 2020 के परिपत्र में बताए गए अतिरिक्त प्रावधान, भारतीय लेखा मानक के कार्यान्वयन पर दिनांक 13 मार्च 2020 के परिपत्र विवि(एनबीएफसी).सीसी.पीडी.सं. 109/22.10.106/2019-20 के अनुबंध के पैरा 2 के प्रयोजन के लिए विवेकपूर्ण आधार होंगे।

बुनियादी बचत बैंक जमा खाता' लागू करने का उद्देश्‍य निश्चित रूप से रिज़र्व बैंक के वित्‍तीय समावेशन उद्देश्‍यों को आगे बढ़ाने के प्रयासों का भाग है। 24 नवंबर 2005 के परिपत्र शबैवि.बीपीडी.परि.सं. 19/13.01.000/2005-06 द्वारा 'नो फ्रील' के रूप में खोले गए सभी खातों का नाम बदलकर 17 अगस्त 2012 के परिपत्र शबैवि.बीपीडी.परि. सं.5/13.01.000/2012-13 के पैरा 2 में दिए गए अनुदेशों के अनुसार बीएसबीडीए कर दिया जाना चाहिए।

उत्तर

'आधारभूत बचत बैंक जमा खाता' प्रारम्भ करने का उद्देश्य वित्तीय समावेशन उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रयासों का हिस्सा है। 13 दिसंबर 2005 के आरपीसीडी परिपत्र आरपीसीडी.आरएफ.बीसी.54/07.38.01/2005-06 और दिनांक 27 दिसंबर 2005 के परिपत्र सं आरपीसीडी.सीओ.सं.आरआरबी.बीसी.58/03.05.33(एफ)/2005-06 के तहत 'नो-फ्रिल्स' खाते के रूप में पहले खोले गए सभी खातों का नाम 22 अगस्त 2012 के हमारे परिपत्र ग्राआऋवि.सीओ.आरआरबी.आरसीबी.बीसी.सं.24/07.38.01/2012-13 के पैराग्राफ 2 में निहित निर्देशों के अनुसार बदलकर बीएसबीडीए कर दिया जाना चाहिए। और 22 अगस्त 2012 के हमारे परिपत्र आरपीसीडी.सीओ.आरआरबी.आरसीबी.बीसी.सं.24 के जारी होने के बाद से खोले गए सभी नए खातों को बैंकों द्वारा आरपीसीडी, केंद्रीय कार्यालय को प्रस्तुत वित्तीय समावेशन योजनाओं की प्रगति की मासिक रिपोर्ट के तहत सूचित किया जाना चाहिए।

उत्तर: 01 अक्टूबर 2023 से 30 अक्टूबर 2023 तक बिलिंग चक्र वाले एक सामान्य क्रेडिट कार्ड के लिए, मान लें कि बिल 30 अक्टूबर 2023 को उत्पन्न हुआ है और भुगतान की देय तिथि 19 नवंबर 2023 है। क्रेडिट के समायोजन के लिए विभिन्न परिदृश्य नीचे विस्तृत हैं:


परिदृश्य 1 एक ही बिलिंग चक्र के भीतर रिफंड/विफल/रिवर्सड लेनदेन का क्रेडिट
  • खरीद लेनदेन की तारीख - 15 अक्टूबर 2023
  • 19 अक्टूबर, 2023 को रिफंड - दिनांक 15 अक्टूबर 2023 को की गई खरीद रद्द करने के लिए

चूंकि दिए गए मामले में बिल अभी तक तैयार नहीं हुआ है, इसलिए 19 अक्टूबर 2023 को प्राप्त रिफंड राशि को कुल देय राशि की गणना से पहले अन्य डेबिट के साथ समायोजित किया जाएगा।

परिदृश्य 2 बिल जनरेट होने के बाद लेकिन बकाया राशि का भुगतान करने से पहले रिफंड/विफल/रिवर्स लेनदेन का क्रेडिट

  • खरीद लेनदेन की तारीख - 29 अक्टूबर 2023
  • 04 नवंबर, 2023 को रिफंड - 29 अक्टूबर 2023 को की गई खरीद रद्द करने के लिए

 

बिल 30 अक्टूबर, 2023 को जेनरेट हुआ है, हालांकि, रिफंड की तारीख तक बकाये का भुगतान नहीं किया गया है। इसलिए, 04 नवंबर, 2023 को प्राप्त रिफंड राशि को कुल देय राशि (टीएडी) में समायोजित किया जाएगा और तदनुसार कार्डधारक को केवल शेष बकाया (शेष बकाया = टीएडी - रिफंड राशि) का भुगतान करना होगा।

परिदृश्य 3 रिफंड/विफल/रिवर्स लेनदेन का क्रेडिट जिसके लिए भुगतान पहले ही किया जा चुका है

  • खरीद लेनदेन की तारीख - 30 अक्टूबर 2023
  • बकाया राशि का भुगतान – 06 नवंबर 2023
  • 07 नवंबर 2023 को रिफंड - 30 अक्टूबर 2023 को की गई खरीद रद्द करने के लिए

 

चूंकि कार्डधारक ने पहले ही बकाया चुका दिया है, कार्ड जारीकर्ता को एमडी के पैरा 10 (ज) में निर्धारित प्रावधान के अनुरूप रिफंड राशि को समायोजित करने के लिए कार्डधारक की स्पष्ट सहमति लेनी होगी।

  • मामला I - यदि कार्डधारक स्पष्ट सहमति देता है, तो धनवापसी राशि समायोजित की जाएगी।
  • मामला II - यदि कार्डधारक सहमति प्रदान नहीं करता है या रिफंड के समायोजन के लिए कोई उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो रिफंड राशि पैरा 10(ज) के अनुरूप कार्डधारक के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

इसके अलावा, यदि कार्डधारक रिफंड जमा करने के लिए अनुरोध करता है (लेनदेन जिसके लिए भुगतान पहले ही किया जा चुका है), तो इसे पैरा 10 (ज) के अंतर्गत परिभाषित कट-ऑफ के बावजूद कार्डधारक के बैंक खाते में वापस जमा किया जाएगा।

नोट: कार्ड-जारीकर्ता क्रेडिट सुविधा को सतत होने से रोकने के लिए एक उपयुक्त तंत्र स्थापित कर सकते हैं।

उत्तर: टोकनकरण और डी-टोकनाइजेशन केवल अधिकृत कार्ड नेटवर्क या कार्ड जारीकर्ता द्वारा ही किया जा सकता है। भारत में संचालन के लिए आरबीआई द्वारा अधिकृत कार्ड नेटवर्कों की सूची आरबीआई की वेबसाइट /en/web/rbi/-/publications/certificates-of-authorisation-issued-by-the-reserve-bank-of-india-under-the-payment-and-settlement-systems-act-2007-for-setting-up-and-operating-payment-system-in-india-12043 लिंक पर उपलब्ध है।

सरकारी प्रतिभूति अधिनियम और सरकारी प्रतिभूति विनियमावली जी-सेक मे नि‍वेश के लि‍ए मानदंड नि‍र्दि‍ष्ट नही करता है । प्रत्येक प्रतिभूति संबंधी विशेष सरकारी अधि‍सूचना में पात्रता मानदंड स्पष्ट किया जाता है । साधारणत: कोई भी व्यक्ति सरकारी प्रति‍भूति‍यों मे नि‍वेश कर सकता है ।

A.(8 to 13) The requirement is that the companies in the Promoter Group in which the public hold not less than 51 per cent of the voting equity shares shall hold not less than 51 per cent of the total voting equity shares of the NOFHC.[ para 2 (C) (ii) (b) of the guidelines]

A company in which public holds 51 per cent need not necessarily be listed. For the purpose of these guidelines, ‘public shareholding’ implies that no person along with his relatives (as defined in Section 6 of the Companies Act, 1956) and entities in which he and / or his relatives hold not less than 50 per cent of the voting equity shares, by virtue of his shareholding or otherwise, exercises ‘significant influence’ or ‘control’ (as defined in Accounting Standard 23) over the company.

निवेशकों को आयकर विभाग द्वारा जारी “पैन सं” के साथ ही प्रत्येक आवेदन होना चाहिए।

उत्तर: एलआरएस के अंतर्गत किए गए विप्रेषण की बारंबारता पर कोई प्रतिबंध नहीं है। तथापि, किसी वित्तीय वर्ष के दौरान भारत में सभी स्त्रोतों के जरिये खरीदी गयी अथवा विप्रेषित विदेशी मुद्रा की कुल राशि 250,000 अमेरिकी डॉलर की संचयी सीमा के भीतर होनी चाहिए।

किसी वित्तीय वर्ष के दौरान एक बार 250,000 अमेरिकी डॉलर तक की राशि का विप्रेषण किया जाता है तो कोई निवासी व्यक्ति इस योजना के अंतर्गत अतिरिक्त विप्रेषण करने के लिए पात्र नहीं होगा, फिर चाहे उसने निवेशों से प्राप्त आय को देश में प्रत्यावर्तित क्यों न किया हो।

उत्तर: कार्ड प्रेजेंट (सीपी) लेनदेन एक कार्ड लेनदेन है जो लेनदेन के स्थान पर कार्ड की भौतिक उपस्थिति के माध्यम से किया जाता है। इसे फेस-टू-फेस अथवा प्रोक्सिमिटी भुगतान लेन-देन के रूप में भी जाना जाता है। इसका एक उदाहरण है किसी एटीएम या किसी पीओएस टर्मिनल पर किया गया लेनदेन। कार्ड नॉट प्रेजेंट (सी एन पी) लेन-देन में कार्ड की भौतिक रूप से उपस्थिती की आवश्यकता नहीं होती है। इसे रिमोट लेनदेन भी कहा जाता है। इसका एक उदाहरण है ऑनलाइन लेन-देन अथवा मोबाइल बैंकिंग लेन-देन जिसमें कार्ड का उपयोग किया गया है।

नहीं, "गारंटर का नाम (जहां भी लागू हो)" कॉलम में विवरण उन गारंटरों तक सीमित होना चाहिए जिन्होंने आरई के पक्ष में प्रतिभूति हित बनाया है और जिनकी आस्त्ति अधिनियम के तहत कब्जे में है।

उत्तर:विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 [आरबीआई परिपत्र: A.P. (DIR Series) Circular No. 45 dated March 15, 2011]] के तहत उन सभी भारतीय कंपनियों के लिए जिन्होंने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त किया है और/या विदेशों में प्रत्यक्ष निवेश किया है, को एफएलए पर वार्षिक रिटर्न जमा करना अनिवार्य है। ईकाइयाँ ऑनलाइन वेब-आधारित पोर्टल https://flair.rbi.org.in के माध्यम से एफएलए पर वार्षिक विवरणी प्रस्तुत कर सकती हैं।

एफ़एलए पर वार्षिक रिटर्न की ऑनलाइन वेब-आधारित रिपोर्टिंग के लिए सभी चरण उपयोगकर्ता नियमावली में दिए गए हैं। इकाई को आगे के मार्गदर्शन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों को पढ़ना चाहिए:-

(क) "एफएलए उपयोगकर्ता पंजीकरण फॉर्म" पर उपयोगकर्ता पुस्तिका।

(ख) एफएलए रिटर्न दाखिल करने के लिए चरण-दर-चरण प्रक्रिया के लिए सभी अनुभागों के लिए "एफएलए पर वार्षिक रिटर्न" की रिपोर्टिंग पर उपयोगकर्ता पुस्तिका।

(ग) एफएलए के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न।

वर्तमान में, "विदेश में रिश्तेदारों के रखरखाव" और "उपहार" के प्रयोजनों के लिए केवल व्यक्ति से व्यक्ति (पी2पी) प्रेषण की अनुमति है।
हाँ, व्यवसाय प्रतिनिधि (बिजनेस कॉरेसपोंडेंट) प्रत्येक खाताधारक के लिए प्रतिदिन ₹2,000/- मूल्य वर्ग के ₹4000/- राशि तक के नोट बदल सकते हैं।

उत्तर: घोषणा को डीएलजी प्रदाता के वैधानिक लेखा परीक्षक द्वारा प्रमाणित किया जाना चाहिए।

उत्तर: प्रेषण की राशि एनईएफटी प्रणाली के माध्यम से भारत में मूल बैंक शाखा में वापस प्रवाहित होगी और फिर बैंक शाखा विप्रेषक को प्रेषण की वापसी के बारे में सूचित करेगी। यदि प्रेषण किसी खाते को डेबिट करके उत्पन्न किया गया था, तो लौटाई गई राशि उसी खाते में जमा की जाएगी। यदि प्रेषण किसी वॉक-इन ग्राहक द्वारा नकद जमा के माध्यम से किया गया था, तो धनवापसी प्राप्त करने के लिए प्रेषक को प्रेषण का प्रमाण (प्रेषण आवेदन पत्र का प्रतिपर्ण) प्रस्तुत करना होगा।

उत्तर: आरई वित्तीय ढांचे की बाह्य समीक्षा, तृतीय-पक्ष सत्यापन/आश्वासन और हरित गतिविधियों/परियोजनाओं के प्रभाव आकलन के लिए किसी भी उपयुक्त और प्रतिष्ठित घरेलू/अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी को नियोजित कर सकते हैं।

उत्तर: अनुमत चालू/पूंजीखाता लेनदेन के लिए विदेशी मुद्रा के क्रय/विक्रय के प्रयोजन से फोरेक्‍स कैश, टॉम और स्‍पॉट लेनदेन किए जा सकते हैं।

उत्तर: डिजिटल उधार दिशानिर्देशों में अंतर्निहित सिद्धांत यह है कि एक एलएसपी को ऋणदाता से उधारकर्ता या इसके विपरीत संव्यवहार होने वाले निधि को इसके अंतर्गत शामिल नहीं होना चाहिए। जबकि, केवल पीए सेवाओं की पेशकश करने वाली संस्थाएं 'डिजिटल उधार देने पर दिशानिर्देशों' के दायरे से बाहर रहेंगी, एलएसपी की भूमिका निभाने वाले किसी भी पीए को भी डिजिटल ऋण दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

उत्तर: ऊपर के प्रश्नों में दिये गए जवाब के अनुसार मूल्यांकन और लेखांकन प्रक्रिया होगी।

हां, पेंशन अदाकर्ता बैंक पेंशन/ बकाया पेंशन के देरी से जमा होने पर प्रतिवर्ष 8% की निर्धारित दर से भुगतान की नियत ति‍थि के बाद विलंब होने पर क्षतिपूर्ति करेगी। यह क्षतिपूर्ति दिनांक 1 अक्टूबर, 2008 के बाद के सभी विलंबित पेंशन भुगतानों के मामले में पेंशनरों के खाते में उसी दिन पेंशनर से दावे की प्रतीक्षा किए बिना स्‍वत: जमा हो जाएगी, जिस दिन संशोधित पेंशन/पेंशन बकाया से संबंधित राशि बैंक को प्राप्त होती है

उत्तर: एसीयू प्रणाली में शामिल देशों के साथ किए जाने वाले व्यापार लेनदेन समय-समय पर यथासंशोधित अधिसूचना सं. फेमा 14 (आर) के विनियम 3(1)(ए) और विनियम 5(1)(ए) द्वारा शासित होते हैं और वे एसीयू प्रणाली के तहत या उक्त व्यवस्था में परिभाषित प्रक्रिया के अनुसार समाशोधित किए जाते हैं। अतः, एसीयू व्यवस्था में शामिल देशों के बीच के लेनदेन को एसएनआरआर व्यवस्था से इतर मौजूदा निर्देशों के अनुसार अलग-अलग और सुस्पष्ट रखा जाएगा।

उत्तर: नेपाल और भूटान के निवासी व्यक्ति भारत में प्राधिकृत व्यापारी के पास भारतीय रुपया (आईएनआर) खाता खोल सकते हैं।

आरबीआई का संपर्क केंद्र एक ऐसा मंच है जहां शिकायतकर्ता आरबीआई के वैकल्पिक शिकायत निवारण (एजीआर ) तंत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आरबीआई तक पहुंच सकता है, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया या सहायता प्राप्त कर सकता है और आरबीआई के पास दर्ज शिकायत की स्थिति का पता लगा सकता है। टोल फ्री नंबर #14448 पर इंटरेक्टिव स्वर प्रतिसाद प्रणाली (इंटरेक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम - आईवीआरएस) 24x7 उपलब्ध है, जबकि अंग्रेजी और हिंदी तथा दस क्षेत्रीय भाषाओं (असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, ओडिया, पंजाबी, तेलुगु और तमिल) में संपर्क केंद्र कर्मियों से बात करने की सुविधा सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक (राष्ट्रीय छुट्टियों को छोड़कर सभी कार्यदिवस) उपलब्ध है।

परिपत्र के माध्यम से जारी किए गए निर्देश परिपत्र में विशेष रूप से छूट दी गई ऋण सुविधाओं को छोड़कर सभी ऋण सुविधाओं पर लागू हैं।

उत्तर. दिनांक 18 अगस्त 2023  के  जारी परिपत्र “समान मासिक किस्तों (ईएमआई) पर आधारित वैयक्तिक ऋणों पर अस्थायी ब्याज दर को पुनर्निर्धारित करने” में   निर्धारित विकल्पों को यूसीबी द्वारा  प्रदान किए गए आवास ऋणों के लिए अनुमति दी जाएगी, जो कि 11 अप्रैल 2023 को ”यूसीबी के लिए आवास वित्त” पर मास्टर परिपत्र द्वारा निर्धारित विनियमों अथवा भविष्य में संशोधित नियमों के अधीन होंगे।

उत्तर: नहीं। इन निदेशों की अनुसूची-I की मद (vii) के साथ पठित पैरा 29.8 के अनुसार सरकारी वित्तपोषण योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए निजी संस्था के नाम पर बचत बैंक खाता नहीं खोला जा सकता है।

उत्तर: चूंकि सबमिशन पोर्टल की पहुंच सीआईएन(CIN) आधारित है, कोई भी एलएलपी/स्वामित्व वाली फर्म जिसके पास वित्तीय वर्ष के मार्च अंत तक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर निर्यात है, को itesquery@rbi.org.in पर एक अनुरोध मेल भेजकर एक डमी सीआईएन नंबर प्राप्त करना होता है। एक बार जब फर्म आरबीआई से यह डमी सीआईएन नंबर प्राप्त कर लेती है, तो इसका उपयोग आईटीईएस सर्वेक्षण के लिए Excel (*.xls) फ़ाइल जमा करने के लिए किया जा सकता है।

फिर भी, अगर किसी इकाई को पिछले सर्वेक्षण दौर से डमी सीआईएन नंबर मिल चुका है, तो उन्हें मौजूदा सर्वेक्षण दौर में भी उसी सीआईएन नंबर का उपयोग करना चाहिए।

(यह भी सूचित किया जाता है कि भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा यह डमी सीआईएन नंबर केवल आईटीईएस सर्वेक्षण प्रश्नावली भरने के लिए प्रदान किए जाते हैं तथा किसी अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग नहीं किया जाना चाहिए)।

उत्तर: कार्डधारक अपने कार्ड जारीकर्ता के पास शिकायत दर्ज करा सकता है। यदि कार्ड जारीकर्ता निर्धारित समय के भीतर जवाब नहीं देता है, या इस प्रकार प्राप्त उत्तर संतोषजनक नहीं है, निवारण के लिए कार्डधारक के पास रिज़र्व बैंक - एकीकृत ओम्बड्समैन योजना, 2021 (समय-समय पर संशोधित) का सहारा होगा।

उत्‍तर: पिन संख्यात्मक पासवर्ड है जिसे बैंक द्वारा ग्राहकों को कार्ड जारी करते समय अलग से मेल द्वारा भेज दिया जाता है/सुपुर्द कर दिया जाता है। अधिकतर बैंकों के ग्राहकों को प्रथम प्रयोग के बाद पिन बदलने की आवश्‍यकता होती है। ग्राहक को यह पिन नंबर बैंक के कर्मचारियों सहित किसी को भी नहीं बताना चाहिए। ग्राहक को नियमित अंतराल पर अपना पिन नंबर बदलते रहना चाहिए।

उत्तर: नहीं।

उत्तर. हाँ, ग्राहक, पते के प्रमाण के लिए मान्य ओवीडी जमा कर आरई में खाता खोल सकता है। तथापि, उपरोक्त प्रश्न 7 के उत्तर के अनुसार ग्राहक को तीन महीने में वर्तमान पते का ओवीडी प्रस्तुत करना आवश्यक है।

उत्तर: नामित बैंक 25 मार्च 2025 को या उससे पहले जमाकर्ता को सीपीटीसी/जीएमसीटीए द्वारा जारी जमा रसीद के अनुरूप एमटीजीडी /एलटीजीडी के लिए स्वर्ण जमा खाता खोलेंगे।

एमएसएमई क्षेत्र को उधार देने से संबंधित 24 जुलाई 2017 के मास्टर निदेश के अनुसार क्लस्टर की परिभाषा दी गई है, जिसे एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार अथवा संबंधित राज्य/ संघ-शासित क्षेत्र की सरकारों द्वारा चिह्नित किया गया है। एसएलबीसी/ यूटीएलबीसी संयोजक बैंक अपने पोर्टल पर इन समूहों की सूची प्रदर्शित करेंगे और मार्च के अंत और सितंबर के अंत में उन्हें अर्ध-वार्षिक रूप से अद्यतन करेंगे। एमएसएमई मंत्रालय द्वारा चिह्नित किए गए इन क्लस्टरों की अद्यतन सूची को मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट से एक्सेस किया जा सकता है, जबकि राज्य सरकारों/ केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त क्लस्टरों की जानकारी सीधे संबंधित प्राधिकरणों से प्राप्त की जाएगी।

ज़िलों के अग्रणी बैंकों को सूचित किया गया है कि वे जि़ले के भीतर अवस्थित सभी क्लस्टरों में ‘क्रेडिट सहबद्धता‘ को बढ़ावा दें। क्रेडिट सहबद्धता को बढ़ावा देने से संबंधित पहलों के अंतर्गत क्लस्टरों में एमएसई इकाइयों की क्रेडिट संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना, वित्तीय साक्षरता पहलों के माध्यम से एमएसई इकाइयों के बीच जागरूकता पैदा करना, कौशल विकास पहलों का दायरा बढ़ाना और बैंकिंग की अल्प सुविधा-प्राप्त क्लस्टरों में सक्रिय कदम उठाना  शामिल हैं।      

बैंकों को यह सुनिश्चित करने के लिए सूचित किया गया है कि वे शाखा/ खंड स्तरीय ऋण योजनाओं की तैयारी की प्रक्रिया में क्लस्टरों की ऋण संबंधी आवश्यकताओं को समुचित रूप से शामिल किया गया है ताकि अग्रणी बैंकों द्वारा इन्हें समेकित करते हुए जि़ला क्रेडिट योजना (डीसीपी) में और बाद में एसएलबीसी/ यूटीएलबीसी संयोजक बैंकों द्वारा वार्षिक ऋण योजना (एसीपी) में शामिल किया जा सके।

आईओआरएस उन वित्तीय उत्पादों या सेवाओं के परीक्षण की अनुमति देता है जिनकी विशेषताएँ एक से अधिक वित्तीय क्षेत्र के विनियामकों (आरबीआई, सेबी, आईआरडीएआई, पीएफआरडीए और आईएफएससीए) के अधिकार क्षेत्र में आती हैं। ऐसे कुछ नवोन्मेषी समाधानों में रेगटेक और सुपटेक, डिजिटल भुगतान समाधान, बैंकिंग सेवाओं से जुड़े बीमा उत्पादों, इंश्योरटेक, वेल्थटेक, सीमापारीय भुगतान समाधान आदि के लिए क्रॉस-सेक्टोरल उत्पाद शामिल हैं।

उत्तर: नहीं। उल्लंघनों के शमन के लिए अनुरोध करने से पहले सभी आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करने आवश्यक हैं और सभी अनुपालन पूर्ण किये जाने अपेक्षित हैं। ‘निदेश- फेमा 1999 के तहत उल्लंघनों का शमन’ के पैरा 2.4 में यथा उल्लिखित संपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद ही शमन किया जा सकता है।

उत्तर. "निपटान" का अर्थ है प्राप्त भुगतान निर्देशों का निपटान और इनमें प्रतिभूतियों, विदेशी मुद्रा या डेरिवेटिव या अन्य लेनदेन का निपटान शामिल है। निपटान या तो नेट आधार पर या सकल आधार पर हो सकता है। नेटिंग और ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम दोनों को अधिनियम के तहत परिभाषित किया गया है।

उत्‍तर: वर्तमान में, देश भर में निश्चित किए गए पायलट बैंकों और गैर-बैंकों के उपयोगकर्ता और व्यापारी ई₹ का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ग्राहक बैंक या गैर-बैंक का ई₹ ऐप डाउनलोड करने के पश्चात, खुद को पंजीकृत कर सकते हैं तथा ई₹ वॉलेट का उपयोग प्रारंभ कर पायलट में भाग ले सकते हैं।

सीटीएस के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम (पीपीएस) एक अतिरिक्त संकेतक है जिसे एनपीसीआई द्वारा सभी बैंकों को समाशोधन प्रक्रिया को सरल बनाने और चेक-संबंधित धोखाधड़ी को रोकने के लिए प्रदान किया जाता है और यह भुगतान प्रसंस्करण के लिए बैंकों द्वारा अपनाई जाने वाली सुविचारित प्रथाओं का हिस्सा बनेगा। इसे चेक भुगतानों में ग्राहक सुरक्षा बढ़ाने और चेक पत्तियों में छेड़छाड़ के कारण धोखाधड़ी की घटनाओं को कम करने के लिए पेश किया गया है।

पॉजिटिव पे के तहत, चेक जारी करने वाला व्यक्ति अपने बैंक को उस चेक के कुछ न्यूनतम विवरण (जैसे तिथि, लाभार्थी / प्राप्तकर्ता का नाम, राशि आदि) इलेक्ट्रॉनिक रूप से, जैसे कि एसएमएस, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम आदि माध्यमों से, प्रस्तुत करता है। ये विवरण सीटीएस द्वारा प्रस्तुत चेक के साथ क्रॉस-चेक किए जाते हैं। किसी भी असंगति की स्थिति में सीटीएस इसे आहरित बैंक और प्रस्तुत करने वाले बैंक को सूचित करता है, जो आवश्यक त्वरित उपाय करेंगे।

बैंकों से यह सलाह दी गई है कि वे सभी खाता धारकों के लिए पीपीएस सुविधा सक्षम करें जो ₹50,000 और उससे अधिक राशि के खाते अंतर्गत चेक जारी कर रहे हैं। इस सुविधा का उपयोग खाता धारक के विवेक पर निर्भर है, लेकिन बैंकों को ₹5,00,000 और उससे अधिक राशि के चेक के मामले में इसे अनिवार्य बनाने पर विचार करना चाहिए।

उत्तर. लघु पीपीआई दो प्रकार के हो सकते हैं:

ए. 10,000/- तक के पीपीआई (नकद लोडिंग की सुविधा के साथ)। इन पीपीआई को 24 महीने के भीतर पूर्ण-केवाईसी पीपीआई में परिवर्तित करना होगा।

बी. 10,000/- तक के पीपीआई (नकद लोडिंग सुविधा के बिना)।

Ans : Yes. In case the information / account particulars contained in the mandate undergo any change, the beneficiary has to notify the changes to the User Institution so that the correct information can be incorporated in its records. This will ensure that transactions do not get rejected at the beneficiary’s bank branch due to inconsistencies/ mismatch in the data sent by the user institution.

उ : नहीं, गैर-बैंकिंग वित्तीय (जमाराशि स्वीकार नहीं करने या धारण करने वाली) कंपनी विवेकपूर्ण मानदंड (रिज़र्व बैंक) निदेश, 2007 या गैर-बैंकिंग वित्तीय (जमाराशि स्वीकार करने वाली या धारण करने वाली) कंपनी विवेकपूर्ण मानदंड (रिज़र्व बैंक) निदेश, 2007 के प्रावधान, जैसा कि मामला हो सकता है और जैसा ऋण कंपनी पर लागू होता है, वह एनबीएफसी-फैक्टर पर लागू होगा।

Yes. ATS is also available for all applications / letters, etc. submitted physically at the counters of RBI or received through post/courier, provided a valid email id is given in the document. Receipt of all such applications as also its disposal will be advised to the applicant through email.

Additionally, the status of such applications can also be tracked through the ATS number and the password sent to the valid email id of the applicant.

जीएएच (https://www.ndsind.com) यूआरएल के माध्‍यम से ट्रेडिंग प्‍लेटफार्म का एक्‍सेस प्राप्‍त करता है। यह वेब पर आधारित एनडीएस-ओएम तथा वेब पर आधारित नीलामियों का एक सांझा यूआरएल है। यूआरएल में लाग-इन के बाद जीएएच उपयोगकर्ताओं को विकल्‍प में एनडीएस-ओएम सिलेक्‍ट करना होता है। जीएएच की ओर से, प्राथमिक सदस्‍य सीसीआइएल से लाग-इन/पासवर्ड और आइडीआरबीटी से डिजिटल प्रमाणपत्र की व्‍यवस्‍था करेगा।

त्रिपक्षीय करार तीन पक्षों के बीच एक करार है, अर्थात्, रियायती (जैसे कि परियोजना जो बुनियादी ढांचे का विकास कर रही है), परियोजना प्राधिकरण (जैसे एनएचएआई या बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए स्थापित एक सांविधिक निकाय) और आईडीएफ-एनबीएफसी जो सभी पार्टियों को सामूहिक रूप से बाध्य करता है और निम्नलिखित के लिए प्रदान करती हैं:

  1. वरिष्ठ ऋणदाताओं से प्राप्त रियायतग्राही के ऋण के एक हिस्से का अधिग्रहण;

  2. रियायतग्राही द्वारा एक चूक, परियोजना प्राधिकरण और रियायतग्राही के बीच समझौते को समाप्त करने की प्रक्रिया को गति देगा;

  3. परियोजना प्राधिकरण, रियायतग्राही द्वारा जारी बांडों को जिन्हें आईडीएफ-एनबीएफसी द्वारा त्रिपक्षीय करार और उसमें संदर्भित अन्य करारों (अनिवार्य खरीद) के अनुसार समाप्ति भुगतान से खरीदा गया है का मोचन करेगा।

  4. आईडीएफ-एनबीएफसी द्वारा परियोजना प्राधिकरण को दोनों के बीच परस्पर सहमति के अनुसार देय शुल्क।

वर्तमान में, एडीएफ के तहत प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि बैंक एक ऐसी प्रणाली स्थापित करें जो आरबीआई को प्रस्तुत किए जाने वाले बैंकों के स्रोत सिस्टम से संकलित डेटा की गुणवत्ता सुनिश्चित करे। सभी बैंकों द्वारा एक सत्यापन योग्य प्रणाली स्थापित किए जाने के बाद, यह तय किया जाएगा कि बैंकों से डेटा के प्रवाह के लिए कौन सी व्यवस्था सबसे उपयुक्त होगी।

उत्तर: टीएलटीआरओ योजना के तहत अधिग्रहीत निर्दिष्ट प्रतिभूतियों के संबंध में जारीकर्ताओं द्वारा पुनर्खरीद के कारण एचटीएम से बिक्री को आरबीआई मास्टर परिपत्र डीबीआर सं.बीपी.बीसी.6/21.04.141/2015-16, दिनांक 1 जुलाई, 2015 के पैरा 2 में निर्धारित प्रकटीकरण सीमा से छूट दी गई है।


टीएलटीआरओ 2.0 से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तर: एनईएफटी प्रणाली के माध्यम से आउटबाउंड प्रेषण केवल भारत-नेपाल प्रेषण सुविधा (आईएनआरएफ) योजना के तहत नेपाल को ही अनुमति है। इस योजना के तहत, प्रेषक भारत में किसी भी एनईएफटी-सक्षम बैंक शाखाओं से नेपाल में धनराशि स्थानांतरित कर सकता है, भले ही नेपाल में लाभार्थी का नेपाल में बैंक शाखा में खाता हो या नहीं। लाभार्थी को नेपाली रुपये में धन प्राप्त होगा। आईएनआरएफ योजना का विवरण आरबीआई की वेबसाइट /hi/web/rbi/faq-page-2?ddm__keyword__26256231__FaqDetailPage2Title_en_US=Indo-Nepal Remittance Facility scheme पर उपलब्ध है।

Ans Each participating bank has to identify a branch at the respective centre to act as the link point for transmitting all outward messages and receiving all inward messages. The Service Branches/Main Branches of banks who have been coordinating the cheque-clearing work are in the best position to discharge this role. So no additional organisational infrastructure is required to be created.
उ. यह ईसीएस क्रेडिट देने वाली संस्था की जिम्मेदारी है कि हिताधिकारी को उसके खाते के क्रेडिट जैसे क्रेडिट की प्रस्तावित दिनांक, राशि और संबंधित भुगतान विवरण सूचित करे.गंतव्य बैंकों को सूचित किया गया है कि वे पासबुक/ हिताधिकारी खाता धारक को दिया जाने वाला विवरण/ ईसीएस क्रेडिट देने वाली संस्था द्वारा दिये जाने वाले क्रेडिट की जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे. हिताधिकारी ईसीएस क्रेडिट देने वाली संस्था से प्राप्त सूचना से मिलान कर सकते हैं. कई बैंक मोबाइल अलर्ट/ संदेशों से ग्राहकों को निधियां क्रेडिट होने पर सूचना देते हैं.

Web Content Display (Global)

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: दिसंबर 11, 2022

क्या यह पेज उपयोगी था?